हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चल रही बातचीत खत्म हो गई है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने बताया कि ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो सका। एक बार फिर अमेरिका मानी हुई शर्तों से पीछे हटने लगा।
शनिवार देर रात तक दोनों के बीच 14 घंटे की बातचीत का मैराथन दौर चला था। बैठक में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम, होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही और लेबनाम में युद्ध को लेकर टकराव रहा।इस बैठक की मेजबानी पाकिस्तान ने की।
अमेरिका की ओर से बातचीत की अगुवाई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कर रहे थे। उनके साथ ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी था। ईरानी डेलीगेशन का नेतृत्व संसद के अध्यक्ष मोहम्मद कालिबाफ ने किया।
उनके साथ विदेश मंत्री अब्बास अराकची भी डेलीगेशन में हैं। ईरान और अमेरिका के बीच 28 फरवरी को शुरू हुई लड़ाई में 8 अप्रैल को सीजफायर हुआ है।
आपकी टिप्पणी